हसवा फतेहपुर विकासखंड के गांव सातों जोगा में मंगलवार को सातों जोगा प्रीमियर लीग का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रूप में हसवा ब्लाक प्रमुख विकास पासवान एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख अक्षय लोधी ने संयुक्त रूप से टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बांदा और किशनपुर की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बांदा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किशनपुर को पराजित कर विजयी शुरुआत की।
इस अवसर पर संजीव सिंह सिंटू, दिनेश यादव, अजीत यादव, रंगई सिंह सहित दर्जनों खेल प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा
Post a Comment