अवैध मौरंग ट्रक धुलाई सेंटर से हाइवे हो रहा खस्ताहार,निकलना दूभर

Views
जहानाबाद कस्बे की सीमा चिल्ली मोड के पास खुले ढाबों में अवैध रूप से धुलाई मशीन लगाकर मौरंग के भरे हुए ट्रकों की धुलाई भोर पहर से शुरू हो जाती है जिससे हाईवे में पानी बहता है जिससे चौडगरा भोगनीपुर हाइवे की हालत खस्ताहाल हो गई है।कानपुर नगर के घाटमपुर में एसडीएम की सख्ती के बाद अवैध रूप से खुले धुलाई सेंटरों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए बंद करवा दिए गए जिससे हमीरपुर घाटमपुर से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक मौरंग भर कर कस्बे की सीमा में आकर खुले धुलाई सेंटरों में मौरंग धुलवाने आते है,ढाबे वालों ने धुलाई मशीन लगाकर रुपए एक हजार से डेढ़ हजार रुपए में मौरंग की धुलाई करते है साथ ही साथ धुलाई के बाद इकट्ठा हुई मौरंग को भी बेच लेते है ,डबल मुनाफे के चक्कर में अवैध रूप से खुला ये कारोबार खूब फल फूल रहा है जिसका परिणाम है कि  थाना क्षेत्र की सीमा चिल्ली मोड के पास आधा दर्जन धुलाई सेंटर खुल गए है।अवैध रूप से खुले इन धुलाई सेंटर से ट्रक धुल कर सीधे सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं जिससे पानी बह बह कर सड़क जर्जर हो गई है जहां से प्रतिदिन निकलने वाले हजारों वाहनों के चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है एवं सड़क में कीचड़ भरा रहता है।खास बात है कि प्रशासन के जिम्मेदार लोगो की चुप्पी सिस्टम पर सवाल खड़ा करती है,क्या जिम्मेदार लोग किसी बड़ी अनहोनी के इंतजार में बैठे है।

0/Post a Comment/Comments