जिलाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश*।
फतेहपुर शासन की मंशानुरूप आम जन मानस की समस्याओं का समाधान त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो, के क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में जिलाधिकारी के निर्देशन में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों आयुर्वेदिक एवं यूनानी–110 को दवा वितरित, राजकीय होम्योपैथिक विभाग–101 को दवा वितरित, आयुर्वेदिक चिकित्सा 92 को दवा वितरित की गई, महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना के तहत 26, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के 06, बैंक 11 लोगों ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, सीएम युवा, मुद्रा, बीमा योजना आदि कुल–346 ने लगाए गए स्टालों के माध्यम से जानकारी ली। समाधान दिवस में कृषि, चिकित्सा, शिक्षा, राजस्व, पुलिस, शिक्षा, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन, माध्यमिक , सिंचाई, जिला पूर्ति, श्रम विभाग, बाल विकास, नलकूप, मनरेगा, उद्यान, चकबंदी आदि विभागों से संबंधित कुल 118 शिकायतकर्ताओं से शिकायतें प्राप्त हुई, के सापेक्ष 22 का मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दिया गया, शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए समय सीमा के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्व, पारदर्शी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश संबंधितों को निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाय। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओ का लाभ हर गरीब पात्र व्यक्ति को मिले, कोई भी गरीब पात्र व्यक्ति शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत हाईड्रिल, जिला कृषि अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
Post a Comment