स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने पर हुआ सम्मान
Views
फतेहपुर शहर के जीटी रोड पर स्थित ग्राम सभा बकन्धा में धर्म क्रांति सेवा ट्रस्ट के संयोजक आदित्य तिवारी समाजसेवी उपाध्यक्ष अपना दल एस चिकित्सा मंच के द्वारा धर्म कांति सेवा ट्रस्ट स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ट्रस्ट की संचालिका कंचन शर्मा देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बिंदकी विधायक पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह जैकी वह विशिष्ट अतीत के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव नयन गिरी एवं अशोक तपस्वी सुनील कुमार आदि लोगों की मौजूदगी में टेस्ट का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के तहली चित्र पर मुख्य अतिथि के द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजक आदित्य तिवारी के द्वारा मुख्य अतिथि को फूलों का माला व बुके देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि के द्वारा छोटी बच्चियों की क्रिकेट टीम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए हुए सभी बच्चों को मुख्य अतिथि के द्वारा बिस्किट केला वितरित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में पांच गरीब असहाय लोगों को अतिथियों के द्वारा आर्थिक मदद भी की गई। बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने अपने वक्तव्य में कहा कि धर्म क्रांति सेवा ट्रस्ट का यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनी है और मुझे बहुत खुशी हो रही है कि इस तरीके कार्यक्रम समाज में गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के लिए सदैव मदद करते रहते हैं जिससे लोगों की मदद होती रहती है। उन्होंने कहा कि आयोजन को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने इस तरीके के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा स्वास्थ्य गौ सेवा जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में निशुल्क मैडिकल कैंप रक्तदान महकायम स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिलाना जैसे तमाम सेवा भाव जैसे कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बिंदकी में बिठौरा में कई जगह बड़े-बड़े कार्यक्रम करके लोगों की मदद की गई है। आदित्य तिवारी बहुत ही नेक कार्य कर रहे हैं पीजीआई मेडिकल जैसे हॉस्पिटलों में गांव की गरीब असहाय जनता का इलाज करा कर उनका स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं जिससे गरीब लोगों का इलाज संभव हो रहा है। इन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य की सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और आगे भी कार्य करते रहेंगे ऐसी कामना की है कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी लोगों का ट्रस्ट की संचालिका द्वारा सभी लोगों का लंच करा करके धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर धीरज सिंह सुनील कुमार सहित गांव की तमाम महिलाएं बुजुर्ग और बच्चे मौजूद रहे।
Post a Comment