फतेहपुर में आज केन्द्र सरकार द्वारा लोकसभा मे केन्द्रीय बजट 2026-27 के प्रस्तुतिकरण के अवसर पर पटेलनगर चौराहे पर केन्द्रीय बजट प्रस्तुतिकरण का सीधा प्रसारण LCD लगाकर किया गया जिसमे मुख्य रुप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव , खागा विधायक श्रीमती कृष्णा पासवान अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता , जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल पूर्व विधायक विक्रम सिंह, मौजूद रहे जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि आज का केन्द्रीय बजट जन जन के हितों को ध्यान में रखते हुए तैयार हुआ है इस बजट में कृषि क्षेत्र को ऊंचाई देने के लिए लघु एवं सीमांत किसानों के उत्पादन बढ़ाने को लेकर योजना बनाई गई है, मत्स्य पालन को संवर्धित करने के लिए समितियों खास तौर पर महिला सदस्यों को इस क्षेत्र में बढ़ाने को बजट में मसौदा तैयार किया गया है, विधायक कृष्णा पासवान द्वारा आज के बजट में बुजुर्गों के स्वास्थ्य को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए देश भर में 1लाख 50हजार केयर टेकर की स्थापना होगी,शुगर व कैंसर सहित 7गभ्भीर बीमारियों की दवाएं सस्ती की गई हैं,यह स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत ही जन-उपयोगी बजट में सुधार हुआ है अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि फतेहपुर जिले के लिए सबसे बड़ा उपहार वह मिला है जिसमें देश में जो 7हाईस्पीड रेल कारिडोर प्रस्तावित हैं उनमें से एक दिल्ली वाराणसी रेल हाई-स्पीड कॉरिडोर सेवा हमारे जिले के पास से ही होकर जायेगी जिसका लाभ हमारे जिले को भी मिलना तंय है , सरकार द्वारा छोटे शहरों में बड़े तीर्थस्थानों के लिए भी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए बड़ा बजट दिया गया है, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल ने बताया कि किसानों के प्रति दिन की आमदनी देने वाले पशुओं की चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने को लेकर अब बड़ी मात्रा में चिकित्सक तैयार हों इसको लेकर इस बजट में विशेष ध्यान दिया गया है,1अप्रैल से आयकर को दाताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए नये फार्म तैयार किया गया है, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने कहा कि आज का केन्द्रीय बजट जन उपयोगी है सभी क्षेत्रों में देशवासियों के हितों की चिंता की गई है सभी दुर्घटना बीमा राशि को अब पूर्ण रूप से आयकर मुक्त किया गया है, छोटे शहरों को बेहतरीन स्वरूप प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा 200करोड का अमृत बांड जारी किये जायेंगे, भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा सीधे प्रसारण को लेकर पटेल नगर चौराहे पर पार्टी द्वारा एलईडी लगा कर सजीव प्रसारण देखा गया है इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला एवं दिनेश बाजपेई कार्यक्रम की संयोजक सुशीला मौर्या जी सहसंयोजक प्रदीप गर्ग एवं पंकज त्रिवेदी नीरज सिंह पुष्पराज पटेल उदय लोधी , अर्चना त्रिपाठी अपर्णा सिंह गौतम , कुलदीप भदौरिया, पुष्पा पासवान, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ज्योति प्रवीण , पंकज त्रिपाठी,राम प्रकाश गुप्ता,जसवंत गिहार,विजय प्रताप सिंह, सुमित द्विवेदी,शरद श्रीवास्तव, अंकित मिश्रा, मंजू शुक्ला,ओम मिश्रा,वन्दना द्विवेदी, जयप्रकाश फौजी,दिनेश तिवारी , अक्षय लोधी डाॅ शिवप्रसाद त्रिपाठी, बच्चा तिवारी,पूनम श्रीवास्तव ,ज्ञाना पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
शुभेच्छु, प्रवीण कुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी भाजपा फतेहपुर
Post a Comment