फतेहपुर।शनिवार को सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, मुराइन टोला फतेहपुर में **जोश छात्रवृत्ति परीक्षा–2026** में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 9 के मेधावी छात्रों के सम्मान में **पुरस्कार वितरण समारोह** का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ **मुख्य अतिथि सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रतीक मिश्रा* द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इनके साथ भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी ...... ...... मंच पर रहे ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य **जी. पी. मिश्रा** ने अपने संबोधन में कहा कि *“ गरीबी हालात हो सकती है, काबिलियत नहीं। हर बच्चा काबिल है, बस अवसर चाहिए ।”* इसी उद्देश्य से सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल द्वारा प्रतिवर्ष जोश छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिससे मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन मिल सके।
1. **अदिति पटेल** ने प्रथम स्थान प्राप्त कर **स्कूटी** एवं **2 वर्षों तक 100% शुल्क माफी** का पुरस्कार हासिल किया।
2. **हेमंत कुमार लाल** ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर **इलेक्ट्रिक साइकिल** एवं **2 वर्षों तक 90% शुल्क माफी** प्राप्त की।
3. **उत्कर्ष चंद** ने तृतीय स्थान प्राप्त कर **लैपटॉप** एवं **2 वर्षों तक 80% शुल्क माफी** का पुरस्कार प्राप्त किया।
4. **अनुकल्प त्रिपाठी** ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर **मोबाइल फोन** एवं **2 वर्षों तक 70% शुल्क माफी** प्राप्त की।
5. **अभिषेक सिंह** ने पंचम स्थान प्राप्त कर **मोबाइल फोन** एवं **60% शुल्क माफी** का लाभ प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त अन्य उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को भी विभिन्न पुरस्कार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।
विद्यालय की प्रबंधक **श्रीमती रंजना सिंह** ने कहा कि जोश छात्रवृत्ति के द्वारा मिलने वाली सहायता बच्चों के सपनों की उड़ान के लिए है । जो उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करके आगे बढ़ाने में सहायक होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्था बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी **प्रतीक मिश्रा**, *मुख्य चिकित्सा अधिकारी............**ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी**, प्रधानाचार्य **जी. पी. मिश्रा**, हेड मास्टर सीजो वर्गीज, हेड मिस्ट्रेस उर्वशी पाण्डे,मार्केटिंग हेड **ज़रीना अंज़ुम** सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Post a Comment