कुल 196 प्राप्त शिकायतों में 22 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

Views



  *अपर जिलाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों पर  त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश*।
  फतेहपुर शासन की मंशा के अनुरूप आम जन मानस की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण  अपर जिलाधिकारी श्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में तहसील खागा के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में  कृषि, सिंचाई, राजस्व, शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, चिकित्सा, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, वृद्धा, दिव्यांग, निराश्रित महिला पेंशन, नलकूप, राजस्व, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, मनरेगा, उद्यान, चकबंदी, जिला पूर्ति आदि विभागों से संबंधित कुल 196 शिकायतकर्ताओं से शिकायतें प्राप्त हुई, के सापेक्ष 22 का मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा निस्तारित कर दिया गया, शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थांतरित करते हुए समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये।    
उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के   सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।  सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण  शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य है। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में सभी विभागीय अधिकारियों को  निर्देश दिए कि शासकीय कार्याे में लापरवाही न बरती जाये, सभी लाभार्थीपरक योजनाओ का लाभ हर गरीब पात्र व्यक्ति को मिले, कोई भी गरीब व्यक्ति शासन की जन कल्याणकारी , लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। 
    इस अवसर उप जिलाधिकारी खागा, मुख्य चिकित्साधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खागा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी , जिला समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

0/Post a Comment/Comments