साईं सिटी इंटर कॉलेज मां सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया

Views फतेहपुर साई बिहार जयरामनगर में साईं सिटी इंटर कॉलेज मां सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती रेखा सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्राजुला कर किया गया कक्षा 12 के छात्राओं ने अपने गुरुजनों का टीका लगाकर तथा माला पहनकर सम्मान प्रकट किया और सीनियर छात्राओं का जूनियर छात्राओं द्वारा टीका लगाकर एवं पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया विदाई समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य नाटक आदि प्रस्तुत करके समा बांध दिया। छात्र-छात्राओं ने स्कूल व अध्यापकों के प्रति अपने प्रेम वह भावनाओं को शायरी व कविता के माध्यम से प्रकट किया वहीं वरिष्ठ गणित शिक्षक फारुख खान द्वारा प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने लगन मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रबंधक पवन सिंह गौर ने सतप्रस्त उपस्थित रहने वाले छात्राओं व परीक्षा में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को सेंड व मेडल देकर सम्मानित किया वहीं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 90 फ़ीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को ₹4000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास कठिन परिश्रम व अनुशासन के माध्यम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस मौके पर चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, संजय सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, रवि सिंह, राजेश वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, रेखा श्रीवास्तव, मनोरमा, जयश्री, प्रिंसी मिश्रा, पूजा द्विवेदी, रागिनी, संजना, दुर्गेश, श्रेया विश्वकर्मा, रतन सिंह, अतुल कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments