फतेहपुर जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में होली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ विशेषकर खोया, खोया से बनी मिठाईयों, रंगीन कचरी, दूध, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में आज दिनांक 21.02.2026 को जनपद में विशेष अभियान के अन्तर्गत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में कुल 04 विधिक नमूनें संग्रहित किये, तथा 600 कि०ग्रा० रंगीन कचरी, 71 कि०ग्रा० सरसों का तेल जब्त किया गया। जिसका विवरण निम्न है-
✓ गीता फूड प्रोडक्ट्स, सौंरा, मलवॉ, प्रो० गीता देवी से रंगीन कचरी का 1 नमूना जॉच हेतु संग्रहित किया गया तथा मौके पर 600 कि०ग्रा० रंगीन कचरी जब्त की गयी जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 21000/-रू0 है।
✓जमील अहमद, चौक खागा से सरसों के तेल के 2 नमूनें जॉच हेतु संग्रहित किये गये तथा मौके पर 58 कि०ग्रा० सरसों का तेल जब्त किया जिसका अनुमानित मूल्य 9280/- रू० है।
✓ मनीष प्रताप सिंह के प्रतिष्ठान स्थित जयपुरिया स्कूल, फतेहपुर से सरसों के तेल का 01 नमूना जाँच हेतु संग्रहित किया गया तथा मौके पर 13 कि०ग्रा० सरसों का तेल जब्त किया गया जिसकी अनुमानित मूल्य 2470/- रू० है।
उपरोक्त सभी संग्रहित नमूनों को जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। समस्त खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने, व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने तथा बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित नही करने के कड़े निर्देश दिये गये। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुश्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान निरन्तर आगे चलता रहेगा।
टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री दिनेश चन्द्र, श्री सिद्धार्थ कुमार, श्री धीरज कुमार दीक्षित एवं सुश्री अनुराधा कुशवाहा उपस्थित रही।
Post a Comment